Bathinda CCTV Camera Network: बठिंडा में सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार आरोपीयों का संबंध कनाडा और पाकिस्तान से 

Bathinda CCTV Camera Network: बठिंडा पुलिस ने शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में…

Bathinda CCTV Camera Network: बठिंडा में सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार आरोपीयों का संबंध कनाडा और पाकिस्तान से 

Bathinda CCTV Camera Network:

बठिंडा पुलिस ने शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के एक नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि ये कैमरे बठिंडा पुलिस तथा बठिंडा कैंट क्षेत्र की गतिविधियों और आवाजाही पर नजर रखने के उद्देश्य से लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि, ये सीसीटीवी कैमरे मार्च महीने से शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे हुए थे। पुलिस को कैमरों में एक सिम कार्ड भी मिले, जिसके माध्यम से एकत्र की जा रही सूचनाओं और फुटेज को कहीं भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

गिरफ्तार के संबंध कनाडा और पाकिस्तान से

बठिंडा पुलिस इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के संबंध कनाडा और पाकिस्तान से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क, इसके उद्देश्य और इसके पीछे काम कर रहे अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच  कर रही है।  एसपी सिटी ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन अब तक मिली जानकारियों के आधार पर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन कैमरों के माध्यम से एकत्र की जा रही सूचनाओं का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

अन्य ख़बरें जानें-

Pathankot Murder: पठानकोट में 5 दिन से लापता पुलिस मलाजिम का शव नहर से बरामद

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *