Gobindgarh Accident: गोबिंदगढ़ के GT रोड में भयानक सड़क हादसा, दो भाईयोंं कि मौत, जानें कैसे छोटा हाथी के रुकने से हुआ हादसा

Gobindgarh Accident: गोबिंदगढ़ के औद्योगिक शहर मंडी  के GT रोड में सोमवार देर रात को एक भयानक सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में दो…

Gobindgarh Accident: गोबिंदगढ़ के GT रोड में भयानक सड़क हादसा, दो भाईयोंं कि मौत, जानें कैसे छोटा हाथी के रुकने से हुआ हादसा

Gobindgarh Accident:

गोबिंदगढ़ के औद्योगिक शहर मंडी  के GT रोड में सोमवार देर रात को एक भयानक सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। हादसा इस भयानक हादसे में दोनों भाई फ्लाईओवर से लगभग 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान लुधियाना जिले के रामपुर गाँव के रहने वाले अवतार सिंह और जगदेव सिंह के तौर पर हुई है।

दोनों भाई लगभग 40 फीट गिरे

हादसा तब हुआ जब सरहिंद की तरफ से पानी का टैंक ले जा रहा एक छोटा हाथी अचानक रुक गया। गाड़ी स्टार्ट न होने पर, ड्राइवर ने अपने भाई को फोन किया और रामपुर गाँव से बैटरी लाने को कहा। कुछ देर बाद, दूसरा भाई एक हल्के वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुँचा। तभी सरहिंद की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों भाई लगभग 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना कल रात हुई।

मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस के जाँच अधिकारी (ASI) तिलक राज ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। उनके रिश्तेदार कनाडा से आ रहे हैं और ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *