Surat Workers Death:
सूरत में शुगर मार्केट के पास रविवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ. एक ETP प्लांट की टंकी की सफाई करने गए चार मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटकर मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, वराछा शुगर मार्केट के पास ETP प्लांट की घटना है. सुबह 10:22 बजे फायर डिपार्टमेंट को फोन के बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान टंकी के अंदर (Surat Workers Death) चार लोग बेहोश हालत में मिले.
सेफ्टी प्रोटोकॉल का नहीं किया पालन
DCP आलोक कुमार ने बताया कि एक ज्वेलरी फैक्ट्री में गहनों की सफाई होती है. सेफ्टी टैंक की सफाई करते हुए एक सुपरवाइजर और 3 मजदूरों समेत कुल 4 लोग टंकी में गए थे. इसमें चारों लोगों की मौत हो गई है. जांच कर रहे हैं कि इसमें किसकी लापरवाही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया.
अन्य ख़बरें जानें-
USA Shooting Incident:अमेरिका के ओहायो में गोलीबारी की घटना
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



