Pinjore Kittu Murder Case: पिंजौर के किट्टू हत्याकांड में चार आरोपी घटनास्थल लाए, जानिए कैसे गंजा कर बाजार में घुमाया और निशानदेही करवाई ?

Pinjore Kittu Murder Case: पिंजौर मुख्य बाजार में हुए चर्चित जितेश मनोचा उर्फ किट्टू हत्याकांड (Pinjore Kittu Murder Case) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।…

Pinjore Kittu Murder Case: पिंजौर के किट्टू हत्याकांड में चार आरोपी घटनास्थल लाए, जानिए कैसे गंजा कर बाजार में घुमाया और निशानदेही करवाई ?

Pinjore Kittu Murder Case:

पिंजौर मुख्य बाजार में हुए चर्चित जितेश मनोचा उर्फ किट्टू हत्याकांड (Pinjore Kittu Murder Case) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए चार मुख्य आरोपियों को शुक्रवार शाम क्राइम सीन रीक्रिएशन और निशानदेही के लिए घटनास्थल पर लाया। आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गणेशपुर भौरिया, पिंजौर, रोहित मेहता उर्फ विक्की निवासी नंगल, कालका, मनीष कुमार निवासी रतपुर कॉलोनी तथा खुशदीप सिंह उर्फ दीपी निवासी मानकपुर ठाकुरदास को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पिंजौर बाजार में लाया गया।

बीच बज़ार में में पिटाकर की थी हत्या

आरोपियों के बाजार में लाए जाने पर, सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाजार क्षेत्र में भारी भीड़ के चलते पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी पड़ी।  मामला 5 जून का हो जब, पिंजौर मुख्य बाजार में दिनदहाड़े कुछ नकाबपोश हमलावरों ने जितेश मनोचा उर्फ किट्टू की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय जितेश अपने मित्र मोहित के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा हुआ था। आरोपियों ने गाड़ी के पास पहुंचकर उसे बाहर निकाला और बेरहमी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

कुछ हमलावर अभी भी फ़रार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को उसी शाम गिरफ्तार कर लिया था। मामले में शामिल अन्य हमलावर अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पूरे पिंजौर क्षेत्र में रोष और भय का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Police Joint Operation: पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक हत्या

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *