Punjab Weather Update: पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, तापमान सामान्य के करीब, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम?

Punjab Weather Update Today: उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में भी पड़ा है। इसका असर अगले 48 घंटे तक जारी रहने की…

Punjab Weather Update: पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, तापमान सामान्य के करीब, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम?

Punjab Weather Update Today:

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में भी पड़ा है। इसका असर अगले 48 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जून तक कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई है। हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है, कुछ ईलाकों में (Punjab Weather Update) ओलावृष्टि का भी खतरा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राज्य का तापमान सामान्य के करीब है।

6 जून को बारिश की संभावना

वीरवार को भी राज्य में सबसे अधिकत तापमान बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा लुधियाना में लगभग 40.4 डिग्री, पटियाला में 40.6 डिग्री, अमृतसर में 38.8 डिग्री और चंडीगढ़ में लगभग 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या नाममात्र वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 5 जून को राज्य के पश्चिमी हिस्सों जैसे फरीदकोट, फिरोजपुर,मुक्तसर और फाजिल्का में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। राज्य में बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी का असर दिख सकता है। 6 जून को बारिश की संभावना हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: उत्तर भारत के साथ हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *