Pathankot Fire: पठानकोट में तीन दुकानों में आग, लाखों का सामान राख, फायरब्रिगेड की 6 गाड़िया ने  आग पर पाया काबू

Pathankot Fire: पठानकोट के गांव सरना में वीरवार सुबह, अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो…

Pathankot Fire: पठानकोट में तीन दुकानों में आग, लाखों का सामान राख, फायरब्रिगेड की 6 गाड़िया ने  आग पर पाया काबू

Pathankot Fire:

पठानकोट के गांव सरना में वीरवार सुबह, अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की करीब 6 गाड़ियों से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने वाली तीन दुकाने फरीनचर ओर इलेक्ट्रॉनिक समान की थी। आग इतनी जबरदस्त थी कि तीनों दुकानों में रखा (Pathankot Fire) लाखों का सामान जल कर राख हो गया

अचानक लगी आग

फर्नीचर दुकान चलाने वाले बलदेव राज ने बताया कि उनकी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखा लगभग तीन लाख रुपये से ज्यादा का फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इलेक्ट्रॉनिक सामान दुकानदार जोगिंदर पाल ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में भी आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनका लगभग ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने भी प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।

10 लाख का नुकसान

मदन लाल ने बताया कि उनका हार्डवेयर तथा भट्ठे से संबंधित लकड़ी का कारोबार है। आग लगने से उनका करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी दुकान आग की लपटों में घिरी हुई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा कि इस नुकसान के बाद उनके लिए दोबारा कारोबार शुरू करना मुश्किल हो गया है।

फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित दुकानदारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए ताकि वे अपने परिवारों का पालन-पोषण और कारोबार दोबारा शुरू कर सकें।

 

अन्य ख़बरें जानें-

अमेरिका और भारत के व्यापार समझौते के खिलाफ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *