Shooting Outside Kapil Sharma Home: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग, जानें कौन रहता है वहां?

Shooting Outside Kapil Sharma Home: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग की ख़बर सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने इस…

Shooting Outside Kapil Sharma Home: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग, जानें कौन रहता है वहां?

Shooting Outside Kapil Sharma Home:

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर फायरिंग की ख़बर सामने आई है। पुलिस अधिकारियों ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। सोमवार को अमृतसर के ‘होली सिटी’ इलाके में स्थित उनके घर के बाहर भी फायरिंग की एक घटना सामने आई है। ‘होली सिटी’ स्थित इस घर में कपिल शर्मा की (Shooting Outside Kapil Sharma Home) बहन और जीजा रहते हैं।

शुरूआती जांच के मुताबिक बदमाश बाइक पर आए थे। जिसके बाद अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में उन्होंने कपिल शर्मा के घर के बाहर 2 राउंड फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस टीमें उनके घर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आसपास के लोगों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के वक्त घर पर कौन-कौन था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कपिल फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Drug Addiction: ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਨਾਲ 21 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, 4 ਭੈਣਾਂ ਦੇ ਇਕਲੌਤੇ ਭਰਾ ਦੀ ਗਈ ਜਾਨ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *