National Record in Race:
भारत के स्टार लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने नया इतिहास रचा है. लॉस एंजेलिस में आयोजित एलए ट्रैक फेस्टिवल में गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर (m) दौड़ में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। गुलवीर ने 13 मिनट 03.93 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा में इरीट्रिया के हबतोम सैमुअल ने 12:57.22 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. भारतीय धावक ने अपने पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13:11.82 को पीछे छोड़ दिया, जो उन्होंने सितंबर 2024 में जापान में बनाया था.
भारतीय सेना ने नायब सूबेदार गुलवीर सिंह का दी बधाई
गुलवीर सिंह की उपलब्धि पर भारतीय सेना ने भी गर्व जताया. इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर ने लिखा, भारतीय सेना के खिलाड़ी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन किया. नायब सूबेदार गुलवीर सिंह ने लॉस एंजेलिस ट्रैक फेस्ट में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतते हुए 13:03.93 का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और भारतीय लंबी दूरी की दौड़ को नई पहचान दी. पोस्ट में आगे कहा गया, गुलवीर अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे. आगामी खेल सत्र के लिए उन्हें शुभकामनाएं.
एथलेटिक्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के मुताबिक़, गुलवीर सिंह ने यह रिकॉर्ड आउटडोर प्रतिस्पर्धा में बनाया है, जबकि इनडोर प्रतिस्पर्धा में बनाया गया उनका रिकॉर्ड अब भी कायम है.
अन्य ख़बरें जानें-
RR vs MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में पक्की की अपनी जगह
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



