India’s Fastest Athlete: भारत का सबसे तेज खिलाड़ी, जानिए “फ्लाइंग सिख” के बारे में जिसने भारत में 100m रेस में बनाया नया रिकार्ड?

India’s Fastest Athlete Flying Sikh: रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में शनिवार को गुरिंदरवीर सिंह ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 10.0 सेकंड…

India's Fastest Athlete: भारत का सबसे तेज खिलाड़ी, जानिए "फ्लाइंग सिख" के बारे में जिसने भारत में 100m रेस में बनाया नया रिकार्ड?

India’s Fastest Athlete Flying Sikh:

रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में शनिवार को गुरिंदरवीर सिंह ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 10.0 सेकंड के में 100 मीटर की दौड़ पूरी करने वाले वह पहले भारतीय भी बन गए हैं. शुक्रवार को गुरिंदरवीर ने सेमीफ़ाइनल में 10.17 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर अनिमेष का रिकॉर्ड तोड़ा. लेकिन उनका ये रिकॉर्ड 10 मिनट से ज़्यादा नहीं टिक सका. गुरिंदरवीर ने फिनिश लाइन तक (India’s Fastest Athlete) अपनी रफ़्तार बरकरार रखी. अनिमेष से 0.11 सेकंड आगे रहते हुए रेस जीत ली.

फुटबॉल छोड़कर एथलेटिक्स आपनाया

गुरिंदरवीर सिंह ने कहा, मेरे कोच ने मेरे साथ कड़ी मेहनत की और मुझे गहन प्रशिक्षण दिया. मैं सहयोग देने के लिए अपने परिवार को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ. अनिमेष के साथ प्रतिद्वंद्विता के बारे में उन्होंने कहा, बहुत अच्छा है. ये होना चाहिए. जब तक प्रतिद्वंद्विता नहीं होगी, तब तक लोगों को मज़ा नहीं आएगा. अनिमेष का शुक्रिया कि वो फुटबॉल छोड़कर एथलेटिक्स में आया. हम एक-दूसरे को आगे बढ़ाते हैं, अगर वह तेज़ दौड़ता है, तो मैं उससे तेज़ दौड़ना चाहता हूं.

नवी कक्षा से कर रहे ट्रैनिंग

गुरिंदरवीर को एथलेटिक्स में लाने का श्रेय उनके पिता कमलजीत सिंह को जाता है, वे पंजाब पुलिस में एएसआई हैं. नौवीं क्लास में पहुंचने पर गुरिंदरवीर ने कोच सरवन सिंह से ट्रेनिंग लेनी शुरू की. नौवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो जालंधर चले. वहां कोच सरबजीत सिंह हैप्पी से कोचिंग ली. सरबजीत सिंह हैप्पी से कोचिंग के बाद गुरिंदरवीर सिंह की ज़िंदगी बदल गई. उनसे कोचिंग लेने के बाद गुरिंदरवीर सिंह ने कई टूर्नामेंट्स में मेडल जीते.

फ्लाइंग सिख

सोशल मीडिया पर गुरिंदरवीर को उनकी तेज़ रफ्तार के कारण “फ्लाइंग सिख” कहा जा रहा है. उनकी तुलना मिल्खा सिहं से की जा रही है. इस पर गुरिंदरवीर ने कहा की, मुझे खुशी होती है कि लोग मुझे फ्लाइंग सिख कह रहे हैं. मेरी तुलना मिल्खा सिंह जैसे महान खिलाड़ी से कर रहे हैं, जिन्होंने एथलेटिक्स में अलग पहचान बनाई.

अन्य ख़बरें जानें-‘

Amritsar Langar Hall Collaps: अमृतसर में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिरी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *