Amritsar Langar Hall Collaps: अमृतसर में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Amritsar Langar Hall Collaps: पंजाब के अमृतसर जिले के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिर गई। लंगर…

Amritsar Langar Hall Collaps: अमृतसर में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिरी, दो महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Amritsar Langar Hall Collaps:

पंजाब के अमृतसर जिले के गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत गिर गई। लंगर हॉल निर्माणाधीन था। इसकी छत की लोहे की प्लेटें अचानक टूटकर (Amritsar Langar Hall Collaps) नीचे गिर गईं। घटना के तुरंत बाद गुरुद्वारा परिसर में मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। मलबे में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के समय कई महिलाएं लंगर हॉल में सेवा कर रही थीं। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बड़ा हादसा होने से टला

घटना के बाद राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत श्री गुरु रामदास अस्पताल पहुंचायाष। मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन लंगर हाल में सेवा का काम चल रहा था। अचानक छत की भारी लोहे की प्लेटें नीचे गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जानिए पुलिस ने क्या बताया?

अमृतसर की पुलिस अधिकारी Amandeep Kaur ने बताया कि घायल महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में सभी डॉक्टर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में बड़ी संख्या में लोग घायल महिलाओं के साथ अस्पताल के अंदर पहुंच गए थे। जिससे इलाज में परेशानी हो रही थी। बाद में सभी को बाहर कर दिया गया ताकि डॉक्टर आसानी से उपचार कर सकें।

अन्य ख़बरें जानें-

Panipat Superstition: पानीपत 21 वीं सदी में भी अंधविश्वास ने ली महिला की जान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *