Panipat Superstition Death:
21वीं शताब्दी में जिसे डिजिटल युग भी कहा जाता है लेकिन इसी युग में पानीपत में अंधविश्वास के चलते एक महिला की मौत हो गई। शहर शनिवार को घर में काम कर रही महिला को (Panipat Superstition) अचानक बिजली का करंट लग गया। झटका इतना जोरदार था कि महिला तुरंत बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को बेसुध देख घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घर में इकट्ठा हो गए।
गड्ढे में दबाया
महिला की गंभीर हालत को देखकर परिजन अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे, तभी किसी ने उन्हें महिला को मिट्टी में दबाने की सलाह दी। व्यक्ति कहने लगा कि महिला को जमीन पर लेटाकर हाथ पैर रगड़े जाए। मिट्टी शरीर का सारा करंट सोख लेगी और महिला होश में आ जाएगी। व्यक्ति की बात सुनकर परिवार के लोग महिला को संजय चौक के पास एक निर्माणाधीन नाले के पास ले गए। नाला निर्माण के लिए जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदे गए थे। परिवार ने इसी गड्डे में महिला को दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी।
राहगीर ने दी पुलिस को जानकारी
मौके पर भीड़ बढ़ती देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर बाद डॉयल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को गड्ढे से बाहर निकलवाया और परिजनों को अस्पताल जाने के लिए कहा। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि महिला के मिट्टी में दबे होने की सूचना मिली थी। जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजन मौके से महिला को ले जा चुके थे। अभी मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टरों से संपर्क किया गया है।
जानिए पुलिस और डॉक्टर ने क्या कहा?
परिजन महिला को संजय चौक स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला पल्स और हॉर्टबीट चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि महिला को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत का असली कारण पता चल सकेगा। करंट लगने या मिट्टी में दबने से दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी। बताया जा रही है कि परिजनों ने एक निर्माणाधीन नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में ही गर्दन से नीचे महिला का पूरा शरीर दबा दिया। मिट्टी से ऊपर केवल चेहरा नजर आ रहा था। इलाज करने का दावा कर उसके मुंह में एक कपड़ा भी ठूस दिया। काफी देर तक उसके हाथ रगड़े गए। महिला को 20 मिनट तक मिट्टी में दब रखा गया। महिला संजय चौके निवासी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Terrible clash in Gurdaspur: ਜ਼ਮੀਨੀ ਵੱਟ ਦੇ ਵਿਵਾਦ ‘ਚ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਅਗਵਾ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



