US Jets Collided: अमेरिका में दो लड़ाकू विमान आपस में टकराए, जानिए ईरान ने इस पर क्या कहा और कितनी थी इनकी किमत?

US Fighter Jets Collided: अमेरिका में दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. यह हादसा एक एयर शो के दौरान हुआ जिसमें गनीमत…

US Jets Collided: अमेरिका में दो लड़ाकू विमान आपस में टकराए, जानिए ईरान ने इस पर क्या कहा और कितनी थी इनकी किमत?

US Fighter Jets Collided:

अमेरिका में दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए. यह हादसा एक एयर शो के दौरान हुआ जिसमें गनीमत ये रही कि सभी एयरक्रू सुरक्षित तरीक़े से बाहर निकल गए. यह हादसा रविवार को गनफ़ाइटर स्काईज़ एयर शो का आख़िरी दिन हुआ. दो ईए 18-जी जेट आपस में टकरा गए. हादसे के बाद विमानों में आग लग गई और जिससे बेस को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया. इस घटना पर अब ईरान की (US Fighter Jets Collided)भी प्रतिक्रिया सामने आई है. अमेरिकी नौसेना के मुताबिक़, इन जेट की क़ीमत लगभग 7 करोड़ डॉलर यानी 672 करोड़ रुपए है.

एयरक्रू सुरक्षित

माउंटेन एयर फ़ोर्स बेस गनफ़ाइटर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, घटना में शामिल एयरक्रू सुरक्षित हाल में हैं. हमारे मेहमानों का धन्यवाद, जिनके धैर्य और सहयोग ने हमें जल्दी और सुरक्षित तरीक़े से घटना पर प्रतिक्रिया देने में मदद की. क्रू सदस्यों की जांच मेडिकल टीम कर रही है.

हैदराबाद में ईरानी कॉन्सुलेट ने क्या कहा

ईरान की प्रतिक्रिया सामने आई है. हैदराबाद में ईरानी कॉन्सुलेट ने घटना का वीडियो पोस्ट कर लिखा कि, अमेरिकी सेना ऐसे बेकार के ऑपरेशन में ही जीत सकती है. किसी वास्तविक लड़ाई में नहीं.

अन्य ख़बरें जानें-

ED Sanjeev Arora: संजीव अरोड़ा को ईड़ी आज गुरुग्राम कोर्ट में करेगी पेश

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *