Hisar Grappling Committee Meeting: हिसार में ग्रेपलिंग कमेटी की वार्षिक बैठक, जिला स्तरीय टूर्नामेंट 24-25 मई को बेबलपुर में, जानिए क्या बोले नवनियुक्त चेयरमैन बेनीवाल?

Hisar Grappling Committee Meeting: ग्रेपलिंग कमेटी हिसार की वार्षिक बैठक गौरव कंपलेक्स, हिसार में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा…

Hisar Grappling Committee Meeting: हिसार में ग्रेपलिंग कमेटी की वार्षिक बैठक सम्पन्न, जिला स्तरीय टूर्नामेंट 24-25 मई को बेबलपुर में, जानिए क्या बोले  नवनियुक्त चेयरमैन सुकरमपाल बेनीवाल?

Hisar Grappling Committee Meeting:

ग्रेपलिंग कमेटी हिसार की वार्षिक बैठक गौरव कंपलेक्स, हिसार में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा ग्रेपलिंग खेल को और अधिक प्रोत्साहित करने एवं विस्तार देने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सुकरमपाल बेनीवाल को ग्रेपलिंग कमेटी हिसार का नया चेयरमैन, रामेश्वर दास को अनुशासन समिति का अध्यक्ष तथा अमृत पाल को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष रण सिंह पंवार ने की। उन्होंने ग्रेपलिंग खेल को ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय बनाने और युवाओं को इससे जोड़ने पर जोर दिया।

जिला स्तरीय ग्रेपलिंग टूर्नामेंट का आयोजन

कमेटी की महासचिव रिनु बेनीवाल ने बताया कि 24-25 मई 2026 को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेबलपुर ,हिसार में जिला स्तरीय ग्रेपलिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, कैडेट, सीनियर तथा वेटरन श्रेणियों में महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। लगभग 250 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। पंजीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 6, 7 एवं 8 जून 2026 को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक में आयोजित होने वाले हरियाणा राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिसार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिसार बन रहा ग्रेपलिंग खेल का एक प्रमुख केंद्र

नवनियुक्त चेयरमैन सुकरमपाल बेनीवाल ने कहा, “हिसार के ग्रेपलिंग खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मेडल ला रहे हैं। धीरे-धीरे हिसार ग्रेपलिंग खेल का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। हमारी कोशिश है कि और अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए।” अनुशासन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर दास ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रेपलिंग कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद स्वामी, महासचिव विनोद शर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा राज्य ग्रेपलिंग में प्रथम स्थान पर है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों से मजबूत टीम तैयार होकर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बीरबल स्वामी, एडवोकेट राय सिंह चौहान सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें जानें-

Samrala Fire: न सिर पर छत न खाना न पहनने को कपड़े

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *