LPG Tanker by Hormuz Reach India:
ईरान-अमेरिकी जंग के बीच एलपीजी का एक टैंकर होर्मुज पार कर भारत पहुंचा है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा। जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 एलपीजी जहाज भारत पहुंच चुके हैं। इस टैंकर 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत आने वाला एलपीजी जहाज ‘एमवी सनशाइन’ भी हाल ही में सुरक्षित तरीके से होर्मुज पार कर चुका है। जहाजों की सुरक्षित आवाजाही में भारतीय नौसेना समेत कई एजेंसियां मदद कर रही हैं।
अराघची ने एस जयशंकर से की बातचीत
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत में कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। अराघची ने कहा कि दोस्त देशों को व्यापारिक सुरक्षा के लिए ईरान पर भरोसा हो सकता है। वहीं ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी।
यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन अटैक
तेहरान। यूएई के अल धफरा इलाके में स्थित बराकाह न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट के बाहर ड्रोन हमले के बाद एक बिजली जनरेटर में आग लग गई। आबुधाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। साथ ही न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा और रेडिएशन स्तर पर भी कोई असर नहीं पड़ा। प्लांट की सभी जरूरी मशीनें और सिस्टम सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन या देश ने नहीं ली है, लेकिन ईरान पर शक जताया जा रहा है। हाल के दिनों में ईरान लगातार यूएई को धमकी देता रहा है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलने वाला है मौसम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



