Chandigarh Fighting Viral Video:
चंडीगढ़ में क्लब के बाहर किन्नरों ने एक युवती की जमकर पिटाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किन्नरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से मापीट हुई। वीडियो में किन्नर एक युवती को घसीटते हैं और फिर नीचे गिराकर मारपीट करते हुए नजर आते हैं। वह युवती को जमकर (Chandigarh Fighting Viral Video) लात-घूंसे मार रहे हैं। इस दौरान वहां कुछ युवक भी खड़े हैं लेकिन किन्नरों की वजह से कोई बीच-बचाव नहीं करता।
आपत्तिजनक टिप्पणी शुरू हुआ झगड़ा
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर झूठे दावे के साथ शेयर किया गया है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के मशहूर क्लब के बाहर शराब के नशे में धुत लड़कियों के बीच फाइट हो रही है। सच्चाई जानने पर पता चला कि यह लड़ाई किन्नरों ने की थी। यह वीडियो 2 दिन पुराना है। मौके से यह पता चला कि जिस लड़की के साथ मारपीट की गई, वह नशे में थी। उसने किन्नरों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिस वजह से उन्होंने युवती पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Bathinda Crime: बठिंडा में चार युवकों ने एक व्यापारी पर तेजधार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



