Panipat Father Daughter Death: पानीपत में पिता को बचाने के लिए 13 साल की बच्ची ने नदी में लगाई छलांग, दोनों की मौत, जानें कैसे हुआ  हादसा?

Panipat Father Daughter Death: पानीपत में शनिवार को यमुना नदी में स्नान करते वक्त पिता-पुत्री की डूबने से मौत हो गई। परिवार की सबसे छोटी…

Panipat Father Daughter Death: पानीपत में पिता को बचाने के लिए 13 साल की बच्ची ने नदी में लगाई छलांग, दोनों की मौत, जानें कैसे हुआ  हादसा?

Panipat Father Daughter Death:

पानीपत में शनिवार को यमुना नदी में स्नान करते वक्त पिता-पुत्री की डूबने से मौत हो गई। परिवार की सबसे छोटी बेटी नहाते वक्त पानी में डूब रही थी। इसे बचाते पिता का संतुलन बिगड़ गया। पिता को बचाने के लिए बेटी भी संतुलन खो बैठी। इसके बाद दोनों पानी में डूब गए। जिन्हें करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। सिविल अस्पताल में दोनों के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

परिवार के यमुना तट पर गए थे छुट्टी मनाने

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज (45) जो मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले थे। वह पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ पानीपत में रह रहे थे। मनोज और उनके परिवार के अन्य वयस्क सदस्य पानीपत की ही एक निजी कंपनी में काम कर अपना गुजारा करते थे। शनिवार को छुट्टी होने के चलते परिवार के सभी सदस्य एक साथ समय बिताने और स्नान करने के लिए यमुना नदी के तट पर पहुंचे थे।

6 साल की बेटी को बचाया लेकिन…

प्रत्यक्षदर्शियों और पारिवारिक के लोगों के अनुसार, यमुना नदी में नहाते समय अचानक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा। इसके कारण मनोज की छोटी बेटी कैरा (6 वर्ष) डूबने लगी। बेटी को पानी में डूबता और मदद के लिए चिल्लाता देख पिता मनोज ने बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में छलांग लगा दी। मनोज ने सूझबूझ से अपनी छोटी मासूम बेटी कैरा को पानी से बाहर निकाला और सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया। लेकिन, अपनी लाडली की जान बचाते-बचाते मनोज खुद बुरी तरह थक गया, किनारे के पास आते ही अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया। वह खुद को संभाल नहीं पाए और तेज बहाव के कारण गहरे पानी की तरफ खींचते चले गए।

13 साल की मासूम ने पिता को बचाने के लिए लगाई छलांग

पिता को बचाने के लिए बेटी चांदनी (13 वर्ष) तुरंत नदी में आगे बढ़ी। चांदनी तैरकर अपने पिता तक पहुंची। पकड़ने की कोशिश की लेकिन पानी का बहाव तेज और गहराई बहुत ज्यादा थी। वहां उन दोनों का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। पिता को बचाने की कोशिश में 13 साल की मासूम चांदनी भी पानी के भंवर में फंस गई। देखते ही देखते दोनों पिता-पुत्री आंखों के सामने गहरे पानी में विलीन हो गए। स्थानीय पुलिस और प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों की विशेष टीमों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने तुरंत यमुना नदी के गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब दो घंटे की बेहद कड़ी मशक्कत और तलाश के बाद गोताखोरों की टीम दोनों पिता-पुत्री को पानी के भीतर से बाहर निकालने में कामयाब रही।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab CM To PM Modi: पहले पीएम मोदी को विदेश यात्रा से बचना चाहिए

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *