Bhiwani Death Railway Track: भिवानी में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, गर्दन कटने से मौके पर हुई मौत

Bhiwani Death in Railway Track: भिवानी में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की…

Bhiwani Death Railway Track: भिवानी में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, गर्दन कटने से मौके पर हुई मौत

Bhiwani Death in Railway Track:

भिवानी में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी (Bhiwani Death Railway Track) हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी को बवानीखेड़ा स्टेशन मास्टर के माध्यम से सूचना मिली। बवानीखेड़ा और भिवानी बाइपास के बीच रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और शव बरामद किया।

जांच अधिकारी मोनिया कुमारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से मृतक की गर्दन कट गई थी। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट और स्लेटी रंग की लाइनदार पेंट पहन रखी थी। उसके हाथ में घड़ी मिली, जबकि पैरों में कुछ भी नहीं पहना हुआ था। पुलिस को मृतक की जेब से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Tanda International Bodybuilder Die: टांडा में अंतरराष्ट्रीय युवा बॉडीबिल्डर रॉन सिंह की अचानक मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *