Tanda International bodybuilder Dies:
टांडा में अंतरराष्ट्रीय युवा बॉडीबिल्डर रॉन सिंह की अचानक मौत की खबर से ईलाके मेंं शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर रॉन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल में (Tanda International Bodybuilder Die) उनकी मौत हो गई।
रॉन सिंह ने खेल जगत में अपना और अपने इलाके का नाम रोशन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीते थे। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी की असमय मौत से खेल प्रेमियों और इलाके के लोगों में गहरा शोक है। बॉडीबिल्डर सिंह को बचपन से ही इस खेल का शौक था। उन्होंने न केवल पंजाब में, बल्कि देश और दुनिया के हर कोने में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई पदक व पुरस्कार जीते।
अन्य ख़बरें जानें-
PU language Controversy: पंजाब यूनिवर्सिटी में बढ़ा पंजाबी भाषा को लेकर विवाद
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



