Sonipat Workers Protest:
सोनीपत शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल उग्र रूप ले रही है। हड़ताल के 11वें दिन कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए सड़कों पर कूड़ा डाल दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि कच्चे और ठेका कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ताकि उन्हें नौकरी की सुरक्षा मिल सके। साथ ही उनका कहना है कि मौजूदा वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, इसलिए वेतन बढ़ाया जाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।फिलहाल सड़कों पर फैले कूड़े से जनता परेशान है, लेकिन कर्मचारी साफ कह रहे हैं कि इस स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। अब सबकी नजर सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana ₹25 Crore Scam: हरियाणा में 25 करोड़ के बैंक घोटाले में आत्महत्या करने वाले कर्मचारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



