Gurugram Murder: गुरुग्राम-एनएसजी के पूर्व कमांडो की हत्या के जुर्म में दो गिरफ्तार, गोली मारकर की गई थी हत्या, जानिए क्या बताया हत्या का कारण?

Gurugram Murder: साइबर सिटी के गांव कासन में एनएसजी के पूर्व कमांडो की गोली मार कर हत्या करने के जुर्म में गुरुग्राम पुलिस ने दो…

Gurugram Murder:

साइबर सिटी के गांव कासन में एनएसजी के पूर्व कमांडो की गोली मार कर हत्या करने के जुर्म में गुरुग्राम पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक हत्या के मामले में जेल में बंद था और उम्र कैद की सजा काट रहा था। वारदात से एक दिन पहले ही वह जेल से पेरोल पर आया था। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को थाना सैक्टर-7 आईएमटी मानेसर में सूचना मिली थी कि गांव कासन में सुंदर उम्र-55 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।

देसी पिस्तौल व देसी कट्टा से चलाई गोली

मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति गांव कासन में मोनी बाबा के चबूतरे पर अन्य व्यक्तियों के साथ बैठा हुआ था। वह अपने पति को बुलाने गई तो उसी समय रोहन व गुलशन देसी पिस्तौल व देसी कट्टा लेकर गली में आए तथा चबूतरे पर चढ़ गए। उन्होंने उसके पति पर गोली चलाई जिससे घायल होकर उसका पति नीचे गिर गया। शोर मचाने पर वहां पर अन्य और व्यक्ति आ गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। लेकिन भागते हुए पिस्तौल व देसी कट्टे को वहीं पर फेंके। लोगों ने घायलों को अस्पताल लेकर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश(उम्र-20 वर्ष) व कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव कासन को गिरफ्तार किया। कार्तिक ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके पिता बहादुर की मृतक व्यक्ति सुंदर ने हत्या कर दी थी। इसके चलते मृतक जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। 29 अप्रैल को सुंदर भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर गांव आया था। जिस पर कार्तिक ने अपने दोस्त गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। कार्तिक ने बताया कि वारदात में प्रयोग अवैध हथियार वह उत्तर प्रदेश से लाया था जिससे वारदात को अंजाम दिया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Fatehgarh Sahib: फतेहगढ़ साहिब में CIA स्टाफ ने हथियारों के साथ आरोपी को गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *