Fatehgarh Sahib: फतेहगढ़ साहिब में CIA स्टाफ ने हथियारों के साथ आरोपी को गिरफ्तार, पिस्टल और 03 जिंदा कारतूस बरामद

Fatehgarh Sahib CIA Staff: फतेहगढ़ साहिब में CIA स्टाफ सरहिंद ने एक व्यक्ति को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ू बताया जा…

Fatehgarh Sahib: फतेहगढ़ साहिब में CIA स्टाफ ने हथियारों के साथ आरोपी को गिरफ्तार, पिस्टल और 03 जिंदा कारतूस बरामद

Fatehgarh Sahib CIA Staff:

फतेहगढ़ साहिब में CIA स्टाफ सरहिंद ने एक व्यक्ति को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ू बताया जा रहा है कि वह एक काली कार में हथियार लेकर जा रहा था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

SPD फतेहगढ़ साहिब जसकिरत सिंह अहिर ने कहा कि, CIA सरहिंद की पुलिस टीम ने गांव जलवेरा, जिला फतेहगढ़ के रहने वाले हरमन सिंह को एक काले रंग की वरना कार, नंबर HR-26-DK-2769 से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसके पास से 01 पिस्टल (.30 बोर) और 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने ही वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे सही समय पर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही 2 अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Rana Balchauria Murder Case: कबड्डी प्लेयर राणा बलचौरिया की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी त्रिपुरा 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *