Khanna Accident:
खन्ना की GT रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मज़दूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा लिब्रा गांव के पास हुआ, जहां नेशनल हाईवे के किनारे गलत तरीके से लगाए गए जूस के ठेलों को इस हादसे का कारण बताया जा रहा है। हादसे के बाद से ट्रक चालक और जूस का ठेला चलाने वाले व्यक्ति फारार हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार, अजय नाम का एक मज़दूर, जो एक किसान के लिए काम करता था। भूसे से भरी ट्रॉली खाली करने के बाद जूस पीने के लिए सड़क किनारे बने एक ठेले पर रुका था। इसी दौरान, एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि जूस बेचने वाला भी वहां से गायब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि GT रोड पर अवैध रूप से ठेले लगाने वाले विक्रेता हादसों का एक बड़ा कारण बन रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Rana Balchauria Murder Case: कबड्डी प्लेयर राणा बलचौरिया की हत्या
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



