Assam-Bengal BJP Observers: असम और बंगाल में बीजेपी के विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, सीएम सैनी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Assam and Bengal BJP Observers विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी के असम और पश्चिम बंगाल में प्रचंड़ जीत हुई है. पश्चिम बंगाल और…

Assam-Bengal BJP Observers: असम और बंगाल में बीजेपी के विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, सीएम सैनी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Assam and Bengal BJP Observers

विधानसभा के चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी के असम और पश्चिम बंगाल में प्रचंड़ जीत हुई है. पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज हो गई है. इसके लिए बीजेपी ने नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी है. बंगाल में 9 मई को और असम में 10 मई को शफ्त ग्रहण समारोह होने की संभावना है.

असम में सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक

असम में विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर सहमति कायम की जाएगी. विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया. असम में बीजेपी ने तीसरी बार जीत हासिल की कर 126 सीटों में से 82 सीटें जीती हैं.

अमित शाह खुद पर्यवेक्षक

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह खुद पर्यवेक्षक के तौर पर जाएंगें. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया. पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 294 सीटों में से 206 सीटें जीत ली हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Weather Update: पहाडों में बारिश-ओलावृष्टि और पंजाब में हल्की बारिश से पारा सामान्य से नीचे, जाने राज्य में कब तक रहेगा यलो अलर्ट?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *