Caps Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा कनाडा में ‘कैप्स कैफे’ के पास गोलीबारी, घटना के बाद सामने सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट

Caps Cafe Firing Bishnoi Gang Threatened: मशहुर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट में ‘कैप्स कैफे’ के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह फायरिंग…

Caps Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा कनाडा में 'कैप्स कैफे' के पास गोलीबारी, घटना के बाद सामने सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट

Caps Cafe Firing Bishnoi Gang Threatened:

मशहुर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले रेस्टोरेंट में ‘कैप्स कैफे’ के पास गोलीबारी की घटना हुई। यह फायरिंग उनके कैफे के पास स्थित रेस्टोरेंट पर की गई। बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने सोशल मीडिया के जरिए कपिल शर्मा को धमकाया भी है। फायरिंग की घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिसे टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के व्यक्ति ने साझा किया है। यह बिश्नोई गैंग का कथित सदस्य बताया जाता है।

Caps Cafe Firing: ‘कैप्स कैफे’ के पास गोलीबारी, सामने सोशल मीडिया पर सामने आया पोस्ट

इसमें वह लिखता है, चाय सुट्टा बार कैफे पर गोली चली है। यह कैप्स कैफे के पड़ोस में है। हमारा इसको और कपिल शर्मा को मैसेज है कि लाइन पर आ जाओ। चाय सुट्टा बार की जगह पर तेरा कैप्स कैफे और मुंबई वाला घर होगा। अबकी बार हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे।

कपिल शर्मा के कैफे पर पहले तीन बार फायरिंग हो चुकी है। सबसे पहले हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। यह गिरोह बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने के लिए चर्चा है। तीसरी बार भी इस गैंग के मेंबर्स ने कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की थी। पहली बार फायरिंग पिछले साल जुलाई में और दूसरी बार फायरिंग अगस्त महीने में हुई थी। तीसरी फायरिंग की घटना पिछले साल दिवाली से पहले की गई थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Hoshiarpur Storm: होशियारपुर में भारी तूफ़ान ने मचाया कहर, बिजली के खंभे गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *