Amritsar Arms Smuggling Gang:
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुसिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें, 2 Glock 9mm पिस्तौलें (ऑस्ट्रिया निर्मित), 4 .30 बोर की पिस्तौलें (चीन निर्मित), और 1 अतिरिक्त .30 बोर की पिस्तौल बरामद की है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के ज़रिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। वे पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच आगे वितरण करने के लिए अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।
मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में ‘आर्म्स एक्ट’ के तहत एक FIR दर्ज की है। नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने तथा इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस अवैध हथियारों, सीमा पार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
अन्य ख़बरें जानें-
Caps Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा कनाडा में ‘कैप्स कैफे’ के पास गोलीबारी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


