MP Dharamvir Gandhi
आम आदमी पार्टी (आप) के तीन बड़े नेताओं – राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के आप को अलविदा कहने दिया है। इस पर अन्य पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी समाने आ रही है। पटियाला के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी और BJP पर पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में BJP की ‘B पार्टी’ के तौर पर काम कर रही है। ये लोग पंजाब को लूटने और उस पर राज करने के मकसद से यहाँ आए थे। इसी नीति के तहत, अब पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए, वे पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि जैसा कि मनीष सिसोदिया ने अपने एक कार्यक्रम में कहा था – सज़ा देने या भेदभाव करने का कोई भी तरीका क्यों न अपनाना पड़े, वह हमारा ही होगा; लेकिन हमें सत्ता हासिल करनी है। डॉ. गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भी ठीक इसी तर्ज पर काम कर रही है – पहले उन्होंने अशोक मित्तल के घर पर छापा मारा, फिर संजीव अरोड़ा के घर पर; और इसी तरह, भारतीय जनता पार्टी इन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवाने के लिए डराने-धमकाने के हथकंडे अपना रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Panchkula MC Elections: पंचकूला में नगर निगम चुनाव के नामांकन पत्र का अंतिम दिन
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



