Abohar Farmer Death:
अबोहर के गांव रायपुरा में एक किसान की शनिवार रात मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा किसान के ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई है। उनके शव को थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जाता है कि मृतक रात को ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था, उल वक्त ये हादसा पेश आया। मृतक चार बच्चों का पिता था।
खेत में काम करते ट्रैक्टर हुआ बैक
जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय राजपाल पुत्र हंसराज के भाई अंकुश ने बताया कि उसके भाई राजपाल के चार बच्चे है। भाई कल रात को खेत में ट्रैक्टर के पीछे तवियां लगाकर खेत की जुताई कर रहा था। खेत जोतते हुए वह कुछ समय के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतरकर खडा था कि इतने में अचानक ट्रैक्टर अपने आप ही चल पडा और ट्रैक्टर और तवियां उसके ऊपर से गुजर गई जिससे वह उनके नीचे दबकर लहुलुहान हो गया। आसपास के किसानों ने उसे नीचे फंसा देख निकाला और परिजन उसे तुरंत अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित किया।
अन्य ख़बरें जानें-



