ED on Panchkula MC Scam: पंचकूला में नगर निगम के 160 करोड़ रुपए कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सन्नी गर्ग के घर और कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

ED on Panchkula MC Scam: हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम के करीब 150–160 करोड़ रुपए के कथित FD घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने…

ED on Panchkula MC Scam: पंचकूला में नगर निगम के 160 करोड़ रुपए कथित घोटाले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सन्नी गर्ग के घर और कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

ED on Panchkula MC Scam:

हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम के करीब 150–160 करोड़ रुपए के कथित FD घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य केंद्रीय व राज्य एजेंसियों ने रियल एस्टेट कारोबारी सन्नी गर्ग के घर और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि ईडी की टीम को कैश बरामद नहीं कर सकी।

बैंक खातों के दस्तावेज, निवेश और FD रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह मामला नगर निगम के फंड्स के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरकारी धन को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नाम पर संदिग्ध तरीके से डायवर्ट किया गया। यह घोटाला कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े लेन-देन के कारण भी चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार एजेंसियों ने कार्रवाई के दौरान बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, निवेश और FD रिकॉर्ड, डिजिटल डाटा और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर अब मनी ट्रेल खंगाली जा रही है। जांच के दायरे में बैंकिंग सिस्टम की भूमिका भी आ गई है। आशंका है कि कुछ बैंक दस्तावेजों में हेरफेर कर बड़ी रकम को गलत खातों में ट्रांसफर किया गया। एजेंसियां यह भी जांच रही हैं कि इस पूरे मामले में अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं थी।

मनी लॉन्ड्रिंग एंगल पर फोकस

प्रवर्तन निदेशालय इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू को लेकर खास तौर पर सक्रिय है। जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या शेल कंपनियों के जरिए सरकारी धन को घुमाकर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। आने वाले दिनों में और ठिकानों पर छापेमारी संभव है तथा संदिग्धों से पूछताछ तेज होगी।

अन्य ख़बरें जानें-

Car in Leisure Valley: चंडीगढ़ के लेजर वैली में गाड़ी दौड़ाने वाले पर जुर्माने 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *