HImachal Weather Update: हिमाचल में चार दिन साफ रहेगा मौसम, बागवानों को राहत, जानिए कब के लिए जारी किया येलो अलर्ट?

Himachal Weather Update: हिमाचल के किसानों-बागवानों के लिए राहत की ख़बर है, मौसम विभाग ने अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा की आशंका जताई है।…

HImachal Weather Update: हिमाचल में चार दिन साफ रहेगा मौसम, बागवानों को राहत, जानिए कब के लिए जारी किया येलो अलर्ट?

Himachal Weather Update:

हिमाचल के किसानों-बागवानों के लिए राहत की ख़बर है, मौसम विभाग ने अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में मौसम साफ रहा। साफ आसमान और खिली धूप के चलते पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी। मनाली से पर्यटक अटल टनल रोहतांग होते हुए कोकसर पहुंचे और बर्फीली वादियों का आनंद लिया।

मौसम खुलने से बागवानों को भी कुछ राहत मिली है। वहीं, मैदानी इलाकों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 11 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पांवटा साहिब में सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। ऊना जिले में भी सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। दूसरी ओर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर अभी भी कायम है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Weather Update: पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के लिए हिट वेव का एलर्ट

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *