Punjab Weather Update: पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के लिए हिट वेव का एलर्ट, अगले चार-पांच दिन लू की स्थिति, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Punjab Weather Update Today: पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने, हरियाणा, चंडीगढ़,…

Punjab Weather Update: पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के लिए हिट वेव का एलर्ट, अगले चार-पांच दिन लू की स्थिति, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Punjab Weather Update Today:

पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग (आइएमडी) ने, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गंगा-तटीय बंगाल, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में 25 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में लू की स्थिति की चेतावनी दी है।

Punjab Heat Wave Alert

पंजाब में हीट वेव का प्रकोप शुरू हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इससे पंजाब के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पिछले कल 41 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सोमवार को पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक लुधियाना में भी हीट वेव की स्थिति है। लुधियाना का पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.9 डिग्री ऊपर रहा।

अन्य ख़बरें जानें-

पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलाशनाथन ने सिखों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *