Japan Earthquake: जापान की धरती 7.4 तीव्रता वाले खतरनाक भूकंप से कांपी, कुछ इलाकों में सुनामी की चेतावनी 

Japan Earthquake: जापानी की धरती 7.4 तीव्रता वाले खतरनाक भूकंप से कांप उठी है. भूकंप देश के सानरिकु के तट से क़रीब एक सौ किलोमीटर…

Japan Earthquake: जापान की धरती 7.4 तीव्रता वाले खतरनाक भूकंप से कांपी, कुछ इलाकों में सुनामी की चेतावनी 

Japan Earthquake:

जापानी की धरती 7.4 तीव्रता वाले खतरनाक भूकंप से कांप उठी है. भूकंप देश के सानरिकु के तट से क़रीब एक सौ किलोमीटर दूर समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई में आया है. भूकंप की तीव्रता जापानी सेस्मिक स्केल पर 0 से 7 के बीच 5+ दर्ज की गई. भूकंप की ख़बर के बाद जापान की प्रधानमंत्री सनाय ताकाइची ने प्रभावित इलाक़ों में लोगों से ऊंची जगह पर जाने का आग्रह किया है. अधिकारियों ने उन इलाक़ों की सूची जारी की है जिनके लिए सुनामी की चेतावनी और सलाह दी गई है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, जापान में सुनामी की पहली लहरें इवाते प्रांत तक पहुँच रही हैं. यहां मियाको पोर्ट पर एक लहर की ऊँचाई 40 सेंटीमीटर तक दर्ज की गई है. जापान के मुख्य द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित आओमोरी प्रांत के तट से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक सुनामी देखी गई है; देश के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने इसकी जानकारी दी है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि होक्काइडो और इवाते प्रांतों के प्रशांत तट तक 3 मीटर तक ऊँची सुनामी लहरें पहुँच सकती हैं. जापान में आए इस भूकंप के बाद अधिकारी ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की जांच कर रहे हैं और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं संयंत्र को भूकंप से किसी तरह का नुक़सान हुआ है या नहीं.

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Fire: अमृतसर के जंडियाला गुरु में देर रात चली गोलियों

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *