Abohar Dead Body: अबोहर की पास नहर में तैरते मिला 60 साल महिला का शव, दो दिन पहले मिला था एक छात्र का शव

Abohar Dead Body in Canal: अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित नहर में आज सुबह एक 60 साल की महिला का शव तैरते हुए पाया…

Abohar Dead Body in Canal: अबोहर के पास नहर में तैरते मिला 60 साल महिला का शव, दो दिन पहले मिला था एक छात्र का शव

Abohar Dead Body in Canal:

अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर स्थित नहर में आज सुबह एक 60 साल की महिला का शव तैरते हुए पाया गया। महिला के शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला और तुरंत स्थानीय थाना को सूचित किया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया है। दो दिन पहले ही इसी नहर से एक छात्र का शव भी मिला था जो कि हिमाचल जाने की जिद करते हुए पांच दिन पहले नहर में कूद गया था।

समिति के सदस्य बिटटू नरुला और सोनू ग्रोवर ने बताया कि उन्हें एक महिला के शव के तैरने की सूचना मिली थी। मौके 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 60 वर्ष बताइ जा रही है, उन्होंने सफेद रंग का सूट पहना रखा था। उसके कानों में सोने जैसी बालियां भी थीं।

थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने कहा कि महिला के शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवाया गया है। सभी संबंधित थानों को सूचना दे दी है ताकि यदि किसी थाने में महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज तो शव की पहचान हो सके। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि अगर किसी को महिला के बारे में जानकारी हो या किसी के परिवार से महिला गुमशुदा हो, तो वे अस्पताल की मोर्चरी में जाकर शव की पहचान कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh PGI: चंडीगढ़ PGI में खुला एडवांस्ड न्यूरो सेंटर

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *