Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम साफ: 15 अप्रैल तक मौसम साफ, तामपमान में होगी बढ़ोतरी

Punjab Weather Update Today: पहाड़ों समेत पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी का दौर जारी था जो अब समाप्त हो…

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में आज मौसम साफ: 15 अप्रैल तक मौसम साफ, तामपमान में होगी बढ़ोतर

Punjab Weather Update Today:

पहाड़ों समेत पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी का दौर जारी था जो अब समाप्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ तापमान में धीरे-धीरे बढोतरी शुरू हो गई है। कल की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस होशियारपुर और अमृतसर में दर्ज किया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बादल छाने, हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पंजाब में 1 से 9 अप्रैल 2026 के बीच सामान्य से कहीं अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है, जिसस े लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होने लगेगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Kamal Kaur Bhabhi Muder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *