हम 13 अप्रैल को ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे; श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सज़ा होगी: भगवंत सिंह मान

फतेहगढ़ साहिब, 28 मार्च 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां पिछली ‘बेअदबी’ की घटनाओं को लेकर सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि…

हम 13 अप्रैल को ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे; श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सज़ा होगी: भगवंत सिंह मान

फतेहगढ़ साहिब, 28 मार्च 2026:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां पिछली ‘बेअदबी’ की घटनाओं को लेकर सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानूनों को सख्त बनाकर और कड़ी सज़ाएं लागू करके इस संबंध में न्याय सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है।

फतेहगढ़ साहिब में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल बड़े-बड़े दावे करते हैं कि सब कुछ उन्हीं का बनाया हुआ है, लेकिन वे कोटकपूरा, बहिबल कलां और अन्य स्थानों पर आंखें मूंद लेते हैं, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी और निर्दोष लोगों की जान गई थी, जो सब कुछ अकालियों के कार्यकाल के दौरान हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि अकाली शायद इन ‘बेअदबी’ की घटनाओं को भूल गए हैं और मानते हैं कि लोग भी सब कुछ भूल जाएंगे, लेकिन लोग कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं कि इन घटनाओं में उनका ही परिवार शामिल था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सब कुछ ठीक करेंगे और इस संबंध में कानून को सख्त बनाने के लिए हम उच्च स्तरीय कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। बैसाखी के मौके पर हम जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008 में संशोधन करने के लिए  विधानसभा का विशेष सत्र बुला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए न्यूनतम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद तक की सज़ा का प्रावधान किया जाएगा। इससे कोई भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने की हिम्मत नहीं करेगा। हम संत समाज से भी सलाह-मशविरा कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो सिर्फ हम ही कर सकते हैं और कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को अब किसी और सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखते।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में बिगड़े मौसम के तेवर, अटल-टनल में बर्फबारी, जानें किन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *