गैंगस्टरों ते वार का 66वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 531 स्थानों पर छापेमारी; 167 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 27 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 66वें दिन पंजाब पुलिस ने…

DAY 73 OF GANGSTRAN TE VAAR

चंडीगढ़, 27 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 66वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 531 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

66वें दिन पुलिस टीमों ने 167 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17,172 हो गई है।

इसके अलावा 62 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 353 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध ” के 391वें दिन भी जारी रखते हुए आज 137 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 77 किलोग्राम भुक्की, 11,412 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 22,980 रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही मात्र 391 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 55,682 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 94 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन में बड़ी सफलता, अप्रैल 2022 से पंजाब में 2868 गैंगस्टर/अपराधी गिरफ्तार; 2273 हथियार बरामद

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *