Mathura Clash: मथुरा में बवाल: गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर की हत्या से स्थिती तनावपूर्ण, हाईवे जाम, पथराव, पुलिस ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले

Mathura Clash: मथुरा के कान्हा की नगरी ब्रज में ईद पर हंगामा हो गया। बीती रात को गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर की हत्या के बाद स्थिति…

Mathura Clash: मथुरा में बवाल: गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर की हत्या से स्थिती तनावपूर्ण, हाईवे जाम, पथराव, पुलिस ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले

Mathura Clash:

मथुरा के कान्हा की नगरी ब्रज में ईद पर हंगामा हो गया। बीती रात को गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर की हत्या के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। हंगामें के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव किया। पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां (Mathura Clash) भी क्षतिग्रस्त हो गईं है।

गाड़ी से कुचलकर हत्या

बताया जा रहा है कि थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एसडीएम और पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

गौ-तस्करों का कर रहे थे पीछा

जानकारी के अनुसार बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए छाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बाबा चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा। यहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है।

आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीड़ ने किया पथराव

भीड़ के जुटने के साथ, आक्रोश बढ़ता गया। आगरा-दिल्ली हाईवे पर आक्रोशित भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया। अचानक हुआ पथराव से भगदड़ मच गई। हाईवे पर जाम लगने से फंसे वाहनों पर हुआ पथराव से लोग सहम गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला, लेकिन भीड़ के आगे पुलिसकर्मियों के कदम भी पीछे हट गए। पथराव और आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण हरिश्चंद्र रावत एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार और एक वीआईपी ड्यूटी में अलीगढ़ से आए थाना प्रभारी की गाड़ी को निशाना बनाया गया। सभी अधिकारियों की गाड़ी के शीशे और खिड़कियां तोड़ दीं।

अन्य ख़बरें जानें-

Varinder Ghumman Death Case: अमृतसर में बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *