Panipat-Delhi GT Road Fire: पानीपत में समालखा जीटी रोड पर भीषण हादसा: चार वाहन भिड़े, नाबालिग युवती की जिंदा जलकर मौत

Panipat-Delhi GT Road Fire पानीपत-दिल्ली जीटी रोड पर समालखा के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर…

Panipat-Delhi GT Road Fire: पानीपत में समालखा जीटी रोड पर भीषण हादसा: चार वाहन भिड़े, नाबालिग युवती की जिंदा जलकर मौत

Panipat-Delhi GT Road Fire

पानीपत-दिल्ली जीटी रोड पर समालखा के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर खड़ी खराब कार के कारण एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 17 वर्षीय नाबालिग युवती की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग (Panipat-Delhi GT Road Fire) घायल हो गए।

गाडि़यों में टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की एक सिलेरियो कार जीटी रोड पर खराब होकर लेन में खड़ी थी। कार सवार लोग मदद का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एमजी हैक्टर कार, जिसे कुरुक्षेत्र निवासी सुनील चला रहा था, ने सिलेरियो के पास धीमी गति की। तभी पीछे से आ रही सवारियों से भरी ईको गाड़ी ने हैक्टर को टक्कर मार दी। ईको में सवार लोग नीचे उतर ही रहे थे। इसी बीच पीछे से आई राजस्थान रोडवेज की बस ने ईको को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको गाड़ी में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आई नाबालिग युवती वाहन से बाहर नहीं निकल सकी और जिंदा जल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर खड़ी खराब गाड़ी इस हादसे का मुख्य कारण हो सकती है।

अन्य ख़बरें जानें-

Kandi No Longer Left Behind: Bhagwant Mann Govt Takes Canal Water to Previously Unreachable Heights

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *