Ludhiana Bomb Therat: लुधियाना और गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी भरे मेल आने से मची हंड़कंप, सर्च ऑरेशन शुरू

Ludhiana Bomb Therat: लुधियाना और गुरुग्राम में आज सुबह-सुबह स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मेल मिले है। जिससे स्कूल प्रशासन और स्कूल…

Haryana Email Threat: हरियाणा में फिर खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, मेल में लिखा- हरियाणा बनेगा खालिस्तान

Ludhiana Bomb Therat:

लुधियाना और गुरुग्राम में आज सुबह-सुबह स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मेल मिले है। जिससे स्कूल प्रशासन और स्कूल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन को यह धमकी आज सुबह ईमेल के जरिए प्राप्त हुई।
लुधियाना के 3 स्कूलों के ये धमकी मिली है। इसी तरह गुरुग्राम के भी कई बड़े (Ludhiana Bomb Therat) स्कूलों को धमकी मिली है।

सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करवाया जा रहा है और पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है।

Ludhiana Bomb Therat,

स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। जैसे ही खबर फैली, घबराए हुए माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचने लगे। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। साइबर सेल की मदद से ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि शरारती तत्वों का पता लगाया जा सके।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश। पंजाब में पिछले कुछ समय में कई स्कूलों को इस तरह की फर्जी ईमेल के जरिए डराने की कोशिशें की गई हैं जिसे देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Ludhiana Bomb Therat: लुधियाना और गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *