Nawashahr Dead Body :
नवाशहर के बंगा विधानसभा में गांव बालों के काली वेई से एक नौजवान लड़के की लाश मिली है। गांव नंबरदार ने मौके पर बताया कि इस मृतक नौजवान की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसके चेहरे पर धारदार हथियार के निशान हैं और उसके पैर भी रस्सी से बंधे हुए हैं। पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने इस शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चरी रूम में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के ख़िलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है ।
सरपंच ने पुलिस को बुलाया-
सतनाम सिंह प्रभारी सदर थाना बंगा ने बताया की गांव के सरपंच का फोन आया कि हमारे गांव बेई में एक अनजान लाश मिली है। तुरन्त थाना एस एच ओ मौके पर जायजा लिया तथा शव को निकालकर कर के जांच की लेकिन पहचान के लिए कोई भी शिनाख्त कार्ड नहीं मिला ।
गांव के नंबरदार हरमेल सिंह निवासी बालो, थाना सदर बंगा के बयान पर मामला दर्ज किया गया । उन्होंने अपने बयान में कहा कि अपने घर पर मौजूद था जब एक राहगीर ने मुझे बताया कि सल्लन वाले रोड से थोड़ा पीछे बेई में पानी में एक लाश औंधे मुंह पड़ी है। मैंने पुलिस पार्टी के आने पर और गांव के दूसरे लोगों की मदद से बेई में पड़ी लाश को पानी से बाहर निकाला।
चेहरे पर तेज हथियार से वार-
मृतक, जिसकी पहचान नहीं हो पाई, नीली जींस और लाल टी-शर्ट पहने हुए था। जिसका शरीर पतला और रंग गेहुंआ है। जिसकी उम्र करीब 30-35 साल लग रही है। जिसका सिर मुंडाया हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ पर क्रिसमस ट्री का टैटू है और पैरों में रस्सी लिपटी हुई है और चेहरे पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है और शरीर पर चोट के और भी निशान हैं।
जांच में जूटी पुलिस-
मृतक के शव की पहचान के लिए हमने अब तक आस-पास के गांवों के सरपंचों और खास लोगों को इस घटना के बारे में बताया है। लेकिन अभी तक इस अनजान शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस अनजान मृतक व्यक्ति पर हमला करके उसे जान से मारने वाले अनजान लोगों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। जिस पर अनजान लोगों के खिलाफ धारा 103, 3(5) BNS पुलिस स्टेशन सदर बंगा के तहत मामला दर्ज किया गया है।



