Tarntaran Encounter:
तरनतारन के एक प्राइवेट पैलेस में सरपंच को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी शान और हरदीप सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तरनतारन के पास निशेरा-पन्नू सूबा के किनारे नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जब एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने (Tarntaran Encounter) का इशारा किया गया। तो मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों आरोपी—हरदीप सिंह और शान—घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी गांव चोला के रहने वाले हैं। दोनों को घायल हालत में इलाज के लिए तरनतारन के सिविल हॉस्पिटल भेजा गया है।
SSP तरनतारन सुरिंदर लालवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सरपंच पर हमले में शामिल थे और पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और और भी खुलासे होने की उम्मीद है।



