Punjab Roadways & PUNBUS Protest: पंजाब रोडवेज़ और PUNBUS कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रोटेस्ट लिया वापिस, जानिए क्या है इसका कारण?

Punjab Roadways & PUNBUS Protest: पंजाब रोडवेज़ (PRTC) और पन बस (PUNBUS)कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपना प्रोटेस्ट वापस ले लिया है। इसका मु्ख्य कारण कर्मचारियों…

Punjab Roadways & PUNBUS Protest: पंजाब रोडवेज़ और PUNBUS कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रोटेस्ट लिया वापिस, जानिए क्या है इसका कारण?

Punjab Roadways & PUNBUS Protest:

पंजाब रोडवेज़ (PRTC) और पन बस (PUNBUS)कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपना प्रोटेस्ट वापस ले लिया है। इसका मु्ख्य कारण कर्मचारियों की (Punjab Roadways & PUNBUS Protest) मुख्य मागों को मानना है। कर्मचारियों की मुख्य मागें निकाले गए कर्मचारियों को वापिस लेना और जेल कर्मचारियों को रिहा करना था जो मान ली गई है।

मैनेजमेंट के साथ मीटिंग के बाद लिया फैसला-

यूनियन के जनरल सेक्रेटरी हरकेश कुमार विक्की ने कहा कि कल उनकी मिनिस्टर के साथ और आज मैनेजमेंट के साथ मीटिंग हुई। उन्होंने उनकी कई डिमांडों को मान लिया है। जिनमें से मुख्य है नौकरी से निकाले गए एम्प्लॉइज को वापस लेना और पिछले दिनों जेल में बंद एम्प्लॉइज को रिहा करने का वादा भी पूरा कर लिया गया है।

विक्की ने कहा कि काफी समय से डिपार्टमेंट में नई बसें नहीं आ रही थीं, हमने इसका विरोध भी किया था। सरकार और अब PRTC चेयरमैन जो जल्द ही नई बसें लाने के बयान दे रहे हैं, उससे हमें उम्मीद जगी है। विक्की ने कहा कि हम किलोमीटर पर रिक्वेस्ट बस का विरोध करते थे क्योंकि इससे हमारे एम्प्लॉइज की नौकरी जाने का डर था।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Mid Day Meal Worker Murder: हिमाचल में सरकारी स्कूल की मिड डे मील महिला वर्कर के साथ दिल दिहला देने वाली वारदात, अध्यापकों ने बच्चों को किया कमरे में बंद, जानें क्या है पुरी वारदात?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *