98 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैंसर का कैशलेस इलाज करवाया; पंजाब सरकार की जनहितैषी स्वास्थ्य नीति का उदाहरण 

चंडीगढ़/मोगा, 19 मार्च: गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार…

98-year-old woman receives cashless cancer treatment under Mukh Mantri Sehat Yojna, reflects Punjab Govt’s commitment to pro-people healthcare model

चंडीगढ़/मोगा, 19 मार्च:

गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को बिना किसी आर्थिक बोझ के समय पर उचित चिकित्सा उपचार मिल सके।इसी क्रम में मोगा जिले की 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुख्तियार कौर ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कैंसर का कैशलेस इलाज करवाकर इस योजना का लाभ प्राप्त किया है। वह इस योजना की सबसे अधिक आयु वाली लाभार्थियों में से एक हैं।

स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से उनकी कीमोथेरेपी से संबंधित विशेष चिकित्सा पूरी तरह निःशुल्क की गई। जीवन के इस चरण में, जब निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता होती है, कैशलेस उपचार की सुविधा ने यह सुनिश्चित किया कि आर्थिक कठिनाइयां उपचार में बाधा न बनें।

उपचार के दौरान कीमोथेरेपी प्रणाली के अंतर्गत आधुनिक दवाओं और सहायक थैरेपी का उपयोग किया गया, जिसके लिए निरंतर निगरानी और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप आवश्यक होता है। अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड के सत्यापन के बाद बिना किसी देरी के उपचार शुरू कर दिया जाता है, जिससे मरीज को लगातार और व्यवस्थित देखभाल मिलती है।

बुजुर्गों की देखभाल कर रहे परिवारों के लिए बार-बार अस्पताल जाना और महंगा इलाज कराना अक्सर चिंता का विषय बन जाता है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना इस आर्थिक बोझ को कम कर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करती है, जिससे परिवार अपने प्रियजन के स्वास्थ्य और भलाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

इस योजना के बेहतर प्रभावों बाबत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह योजना बुजुर्ग मरीजों को सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सहायता प्रदान कर रही है। उपचार तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और यह योजना परिवारों को निश्चिंत बनाती है।”

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। लाभार्थी राज्य के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर सकते हैं।

अब तक 9 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा चुके हैं और लाभार्थी 900 से अधिक सूचीबद्ध अस्पतालों में 2300 से अधिक चिकित्सा पैकेजों के तहत उपचार प्राप्त कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने निवासियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनवाएं।

अन्य ख़बरें जानें-

Haryana Congress Conflict: हरियाणा कांग्रेस में घमासान, एक अन्य विधायक को नोटिस, जानिए विधायक कुलदीप वत्स का बयान, जिससे मिल रहे राजनीतिक उलटफेर के संकेत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *