अलवर में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 5 घंटे बाद सुरक्षित निकाला

अलवर , 1 सितंबर राजस्थान के अलवर जिले के बुटोली गांव में सोमवार शाम को 400 फीट खुले बोरवेल में गिरे 9 साल के भानू…

अलवर

अलवर , 1 सितंबर

राजस्थान के अलवर जिले के बुटोली गांव में सोमवार शाम को 400 फीट खुले बोरवेल में गिरे 9 साल के भानू को पांच घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भानू पतंग लूटने के दौरान खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 40-50 फीट की गहराई में जाकर फंस गया। पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे रात 11 बजे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार भानू पंतग लूटने के दौरान खेत की ओर दौड़ रहा था। इसी दौरान उसका पत्थर पर पड़ गया। पत्थर खिसकते ही वह बोरवेल में गिर गया और 40-50 फीट की गहराई में फंस गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया।

SDRF-NDRF ने संभाली रेस्क्यू की कमान

भानू को बाहर निकालने के लिए SDRF and NDRF की टीमें मौके पर पहुचीं। बोरवेल के आसपास  JCB मशीन से खुदाई की गई। बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई गई और लगातार उससे बातचीत कर उसकी स्थिति पर नजर रखी गई।बच्चा बोरवेल के अंदर से बातचीत कर रहा था, जिससे बचाव दल और परिवार को राहत मिली। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही।

पांच घंटे बाद मिली सफलता

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब रात 11 बजे रेस्क्यू टीम ने भानू को बाहर सुरक्षित निकाला। बच्चे के बाहर आते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। परिवार की आंखों में भी आंसू आ गए। बाहर निकालने के बाद भानू को अस्पताल में ले जाया गया , जहां उसका चेकअप कराया गया।

अन्य खबरें जानें –         

नेपाल-तिब्बत बाढ़ में 955 मौतें , हजारों लोग लापता , सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश तेज ,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी+

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *