संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती, वाराणसी से चली यात्रा का रादौर में हुआ ugभव्य स्वागत, मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिखाई हरी झंडी

रादौर, 5 अगस्त संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में BJP द्वारा उनकी जन्मस्थली वाराणसी से निकाली जा रही…

रादौर

रादौर, 5 अगस्त

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में BJP द्वारा उनकी जन्मस्थली वाराणसी से निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का रादौर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की सीमा पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा का अभिनंदन किया तथा हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गुरुग्राम से रवाना की गई यह यात्रा लाडवा में रात्रि विश्राम के बाद यमुनानगर जिले में पहुंची है। उन्होंने कहा कि यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के 16 मंडलों और विभिन्न गांवों में स्थित संत गुरु रविदास जी के मंदिरों तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु इसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत कर सकें।

 अन्य खबरें जानें –

Bahadurgarh में बारिश के पानी में उतरा करंट, दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति की मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था मृतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *