कुरुक्षेत्र के पिहोवा में नाले के गटर में मिला गुटका साहिब और देवी देवताओं की फोटो, सिख संगत में भारी रोष, पुलिस प्रशासन द्वारा जांच जारी

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में गौशाला रोड पर मंगलवार शाम के समय गंदे नाले के गटर गुटका साहिब फेंका हुआ पाया गया…

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त

कुरुक्षेत्र के पिहोवा कस्बे में गौशाला रोड पर मंगलवार शाम के समय गंदे नाले के गटर गुटका साहिब फेंका हुआ पाया गया है, जिसके चलते मौके पर सिख समाज के लोग पहुंचे और उन्होंने इसके ऊपर आपत्ति जाहिर की। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है।उनका कहना है कि एक छोटी बच्ची गुटका साहिब लेकर घूम रही थी तभी एक महिला ने उसको देखा और पूछा कि बेटा यह कहां से लेकर आए हो पास में गुरुद्वारे में जाकर कहा कि यहां का गुटका साहिब बाहर लड़की लेकर घूम रही है ।

बच्ची ने कहा कि यह हमारा नहीं है, लेकिन मामला गंभीर होता देख वह छोटी बच्ची से पूछताछ करते हैं। तो वह छोटी बच्ची बताती है कि मैंने इसे नाले से उठाया है, तो वहां पर जाकर देखा तो वहां कईँ कई गुटका साहिब पड़े हुए थे।

उनके साथ में हनुमान चालीसा और देवी देवताओं की फोटो भी थे। जिसके चलते सिख समाज के लोगों में यह देवी देवताओं और गुटका साहिब का अपमान देखकर काफी गुस्सा आया। जिसके चलते वहां पर पुलिस को भी बुलाया गया अब उनकी मांग है कि आसपास के CCTV कैमरे चेक किया जाए  । ताकि यह पता लग सके की यह बेअदबी  किसके द्वारा की गई है।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस को गुटका साहिब नाले में मिलने की सूचना मिली थी। साथ में देवी-देवताओं की फोटो भी है और शादी के कार्ड भी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करेगी। CCTV कैमरा चेक किए जाएंगे।

 अन्य खबरें जानें –

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, सरकार के कार्यकाल का अंतिम मानसून विधानसभा सत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *