ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बहादुरगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने माता पिता के साथ स्कूटी पर जा रही थी कि अचानक ही एक गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी
जिस कारण मौके पर ही 4 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि बच्ची की मां को भी चोट आई है।
वही इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर से कार चालक फरार बताया जा रहा है। वही इस दर्दनाक हादसे के कारण मृतक बच्ची के परिजनों ने नेशन हाइवे को जाम किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


