ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 4 साल पहले इराक के शहर मोसूल में आईएसआईएस आतंकवादी के चंगुल मे भारतीय फंसे हुए थे जिनके बारे में सुषमा स्वराज ने 39 भारतीयों की मौत की पुष्टि की है।
आज राज्यसभा में विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। बता दें कि बरामद शवों में से 31 लोगों के शव पंजाब के है जबकि 4 हिमाचल के है।
39 भारतीयों की मौत की खबर मिलते ही उनके घरों में हाहाकार मच गया है। इन 39 भारतीयों में 2 युवक कमलजीत सिंह और गुरदीप सिंह सहित 31 भारतीय पंजाब के थे। इनके घर पर मातम का माहौल बना हुआ है।
मृतकों के परिजनों का कहना है कि भारत सरकार ने इतने सालों तक भ्रम में क्यों रखा हुआ था कि सभी इराक में सुऱक्षित है। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में इस बात की पुष्टि की है कि 39 भारतीय मारें जा चुके है। जिसके बाद मृतकों के परिवारों का सबर का बांध टूट गया। 39 में से 31 भारतीय पंजाब के और 4 हिमाचल प्रदेश के थे। जिनकी सूची ये हैं-
* कमलजीत सिंह- होशियारपूर
* गुरदीप सिंह- होशियारपूर
* निशान सिंह-अमृतसर
* मनजिंदर सिंह–अमृतसर
* जतिंदर सिंह-अमृतसर
* हरसिमरनजीत सिंह-अमृतसर
* सोनू-अमृतसर
* गुरचरन सिंह-अमृतसर
* रणजीत सिंह-अमृतसर
* कंवलजीत सिंह-बटाला
* हरीश कुमार-बटाला
* मलकीत सिंह-बटाला
* राकेश-गुरदासपूर
* धर्मेद्र कुमार-गुरदासपूर
* गोबिंद सिंह-कपूरथला
* बलवंत राय-जालंधर
* कुलविंदर सिंह-जालंधर
* रूपलाल-जालंधर
* सुरजीत सिंह-जालंधऱ
* दविंदर सिंह-जालंधर
* प्रीतपाल शर्मा-धुरी
* अमन कुमार-हिमाचल प्रदेश
* इंद्रजीत-हिमाचल प्रदेश
* संदीप-कुमार हिमाचल प्रदेश
* संदीप-बिहार



