ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिंदी के मशहूर कवि केदारनाथ सिंह का सोमवार को दिल्ली के एम्स हस्पताल में निधन हो गया | वे लंबे समय से बीमार थे | करीब डेढ़ महीने पहले कोलकाता में निमोनिया से पीड़ित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था |
लंबे समय से बीमार थे केदारनाथ
तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया | जहां सोमवार रात करीब पौने नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली | लोदी रोड पर बने श्मशान घर में केदारनाथ का अंतिम संस्कार किया जाएगा |
साहित्य जगत में शोक की लहर
केदारनाथ सिंह के निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर है | इनकी कविताओं के अनुवाद लगभग सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेज़ी, स्पेनिश, रूसी, जर्मन और हंगेरियन आदि विदेशी भाषाओं में भी हुए हैं | 2013 में उन्हें प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था |
