ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा में सी.बी.आई. की चंडीगढ़ से आई एक विशेष टीम ने एफ.सी.आई. के 2 अधिकारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।
सी.बी.आई. की चंडीगढ़ से आई एक विशेष टीम ने मोगा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एफ.सी.आई. के 2 अधिकारियों को बाघापुराना के एक चावल मिल मालिक से 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। केन्द्रीय जांच एजैंसी की इस कार्रवाई के उपरांत भारतीय खुराक निगम के अधिकारियों व स्टाफ में एकदम हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के माहौल दौरान एक और अधिकारी ने डेढ़ लाख रुपए की राशि जल्दबाजी में शौचालय में फैंक दी, जिसको सी.बी.आई. के अधिकारियों ने निकाल लिया।
जांच कर रही टीम के किसी भी अधिकारी ने मीडिया को मामले संबंधी कुछ भी बताने से इंकार करते हुए स्पष्ट कर दिया । टीम के किसी भी सदस्य ने अपना नाम बताने से गुरेज करते हुए कहा कि पूरी टीम का यह संयुक्त है। उन्होंने बताया कि डी.एस.पी. जगदीश के नेतृत्व में ही टीम मामले की जांच कर रही है।
FCI गोदाम में CBI ने की छापेमारी
FCI के दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
CBI ने 80 हज़ार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
CBI की 15 सदस्यीय टीम ने की छापेमारी
Watch Video
https://youtu.be/d3ihh6PoBh8
