24 airports closed across the country: ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है. इन हालातों को देखते हुए देशभर के हवाई अड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के 24 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए सलाह जारी कर उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है.
इस बीच, स्पाइसजेट और इंडिगो ने एडवाइजरी जारी की है. विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ट्वीट कर बताया कि सभी हवाईअड्डों पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं. सुरक्षा उपायों के मद्देनजर, यात्रियों को सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचने की सलाह दी जाती है.
एयरलाइन ने ट्वीट कर यात्रियों से अपील की है कि इस असामान्य समय के दौरान सभी हवाई अड्डों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप सुरक्षा जांच और औपचारिकताओं के लिए अपनी यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय रखें. हम आपकी समझदारी और सहयोग की सराहना करते हैं.
इसके साथ ही इंडिगो ने यह भी कहा है कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट की यात्रा के लिए 8 मई 2025 को या उससे पहले की गई यात्रा बुकिंग को रद्द करने या उसमें किसी तरह का बदलाव करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



